फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- दो की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुगरासी।
गांव रूखी निवासी युवती की हत्या के पांच नामजद आरोपियों में से पुलिस ने मंगलवार को तीन नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है जबकि शेष दो नामजदों की तलाश जारी है।

रूखी गांव में रविवार को 24 वर्षीय संगीता का शव घर के कमरे में कुंदे पर लटका मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मृतका के मायके वालों को सूचना दी थी। सोमवार को मृतका के पिता फूलेंद्र सिंह ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों द्वारा बेटी की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाने की बात कही थी। फूलेंद्र सिंह ने पति, सास, ससुर, जेठ व जिठानी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस ने तीन नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी इंचार्ज श्यौपाल सिंह ने बताया कि हत्या में नामजद पति भूपेंद्र सिंह पुत्र ज्ञान चंद चौहान, ससुर ज्ञान चंद चौहान पुत्र गिरवर सिंह व सास रामचंदी पत्नी ज्ञान चंद चौहान निवासीगण रूखी को मंगलवार को बुगरासी के भगवानपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी जेठ व जेठानी फरार हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed