फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बहन के यहां रह रही विवाहिता की गला रेतकर हत्या

बहन के यहां रह रही विवाहिता की गला रेतकर हत्या

Sat, 29 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
बहन के यहां रह रही विवाहिता की गला रेत कर हत्या
विज्ञापन

- बाइक सवार दो आरोपियों ने जंगल में दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम
- सूचना पर पहुंचे एसपी देहात ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
डिबाई (बुलंदशहर)।
कोतवाली डिबाई क्षेत्र के गांव ईशनपुर में शनिवार दोपहर खेत पर चारा लेने गई विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर बैठकर भाग गए। घटना की सूचना पर एसपी देहात मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के गांव नोदई निवासी वीरपाल सिंह ने अपनी पुत्री बबली (27) की शादी पांच वर्ष पहले अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के गांव अमरपुर निवासी पंकज पुत्र बनी सिंह से की थी। पति पंकज गुरुग्राम में वेल्डिंग मिस्त्री का कार्य करता है। बहन सरोज पत्नी चंद्रपाल सिंह निवासी गांव ईशनपुर ने पुलिस को बताया कि बबली ढाई माह से बीमारी के चलते उसके पास गांव में रह रही थी। उसका पति चंद्रपाल दिल्ली में मार्बल मिस्त्री का कार्य करता है। बताया कि दोपहर विवाहिता बबली खेत से चारा काटने गई थी। उसी दौरान बबली की गला रेतकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार दो बाइक सवार युवक घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए। मृतका बबली के तीन वर्ष की पुत्री व एक वर्ष का पुत्र है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के समीप से दस इंच बड़ा चाकू बरामद किया है। एसएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग का लग रहा है मामला
मौके पर जांच को पहुंचे सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। पुलिस मामले की जांच अन्य दृष्टिकोण से भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed