फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कांशीराम आवास में मिला किराएदार तो आवंटन होगा निरस्त

कांशीराम आवास में मिला किराएदार तो आवंटन होगा निरस्त

Sat, 29 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
कांशीराम आवास में मिला किराएदार तो आवंटन होगा रद्द
विज्ञापन

- डीएम के आदेश पर नगर पालिका ईओ ने शुरू किया सत्यापन
- शिकारपुर व स्याना अड्डे पर 640 आवासों के सत्यापन का आदेश
- अपात्रों के कब्जा लेने के बाद गैर कानूनी धंधों की मिल रही थी शिकायतें
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर।
कांशीराम आवासों में यदि पात्र लोगों के अलावा कोई किराएदार रहता पाया गया तो उक्त व्यक्ति का आवंटन निरस्त कर होगा। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने नई मंडी चौकी प्रभारी को आदेश जारी कर कांशीराम आवासों का सत्यापन कराने के आदेश दिए हैं।

डीएम ने शनिवार को अपना शहर कार्यक्रम के तहत वार्ड सात स्थित टांडा स्टेडियम में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान कांशीराम आवासों में रह रहे लोगों ने डीएम को शिकायत देते हुए बताया कि आवासों को अपात्र लोगों को आवंटित कर दिया है। जिसके बाद उक्त आवासों के मालिक उनमें किराएदार रख लिए हैं। इससे पूर्व भी डीएम को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कांशीराम आवासों में कुछ दबंग लोग बिना वजह लोगों को परेशान कर रहे हैं, गैरकानूनी काम भी कर रहे हैं। अब डीएम ने नई मंडंी चौकी प्रभारी को उक्त आवासों के सत्यापन के आदेश दिए हैं। डीएम ने आदेश दिए हैं कि अतिशीघ्र आवासों का सत्यापन कराकर पात्रों का इसका लाभ दिया जाए। इस दौरान महिलाओं की शिकायत पर डीएम ने टांडा स्टेडियम स्थित महिला जिम में उन्हें जूते पहनकर प्रवेश करने के अनुमति दी।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed