{"_id":"597b8a2c4f1c1b5c4f8b487b","slug":"150126860814-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुनैद हत्याकांड : आरोपी तांत्रिक को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुनैद हत्याकांड : आरोपी तांत्रिक को जेल
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनैद हत्याकांड : आरोपी तांत्रिक को जेल
नगर कोतवाली पुलिस ने जुनैद हत्याकांड के सूत्रधार तांत्रिक कासिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया तांत्रिक आरोपी परिवार से पिछले 13 सालों से संपर्क में था।
उसने बकरे की बलि दिलाने के बाद अविवाहित लड़के की बलि के लिए परिवार को उकसाया था। बावजूद इसके खजाना न मिलने पर बहाना बनाकर कासिम भाग गया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि 28 जून को मोहल्ला फर्रासान निवासी जुनैद की अलीगढ़ में ले जाकर हत्या कर दी गई थी।
इसके एक सप्ताह बाद पुलिस ने मोहल्ला कसाईबाड़ा निवासी शादाब और जैद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शादाब और जैद ने उस समय पुलिस को बताया था कि उन्होंने यह सब एक तांत्रिक कासिम के कहने पर किया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम आरोपी तांत्रिक मोहम्मद कासिम निवासी मोहल्ला व्यापारियान कस्बा व थाना बागपत जिला बागपत को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में तांत्रिक कासिम ने पुलिस को बताया कि करीब 12-13 वर्षों से उसका जैद के पिता जहूर के घर आना-जाना था। कई-कई दिन तक ताबीज, गंडे को लेकर उसके घर रुकता था।
तांत्रिक ने जहूर को लालच दिया गया था कि उसके घर में करोड़ों का खजाना दबा है, जिसे निकालने के लिए कुछ खर्च करना पड़ेगा। जहूर ने इसकी एवज में तांत्रिक को तीन लाख रुपये भी दे दिए थे। एक बकरे की बलि भी दी गई थी।
खजाना न मिलने पर तांत्रिक ने जहूर को किसी अविवाहित लड़के की बलि देने को कहा गया था। इसी बात को लेकर जहूर के लड़के जैद ने अपने भाइयों व अपने साथी शादाब के साथ मिलकर अपने मोहल्ले के ही दोस्त जुनैद की बलि देने की योजना बनाई।
योजना के तहत 28 जून को जैद और शादाब द्वारा जुनैद को शादाब की रिश्तेदारी में घूमने के बहाने चौक बाजार में बुलाया था। उसको अपने स्कूटर पर बीच में बैठाकर खैर (अलीगढ़) ले गए।
वहां इग्लास जाने वाले रोड पर नहर किनारे जैद व शादाब ने मिलकर छुरा से जुनैद की हत्या कर दी और घर वापस आ गए। तांत्रिक द्वारा गडे़ खजाने को निकालने के लिए जहूर के मकान में तांत्रिक विद्या की गई।
खजाना न मिलने पर तांत्रिक द्वारा बहाना बनाया गया कि तांत्रिक विद्या में कुछ कमी रह गई। जिसके लिए कुछ जरूरी सामान लाना पड़ेगा। इसी बहाने से तांत्रिक भाग गया था।
एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि पकड़ा गया तांत्रिक पिछले कई सालों में कई लोगों से तांत्रिक विद्या दिखाकर रुपये ऐंठ चुका था। फिलहाल आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को भी तलाश किया जा रहा है।