{"_id":"596f98114f1c1b171f8b4629","slug":"15004857217-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो समाचार...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो समाचार...
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम हैंग कर ठगी करने वाले चार दबोचे
एटीएम हैंग कर रुपये चोरी करने वाले गिरोह के चार शातिरों को सिकंदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक वैगनआर कार, 13 हजार नकदी, चरस और कई एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं। चार में से तीन लोग सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव चिट्टा के रहने वाले हैं।
एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि 18 जुलाई 2017 की शाम टीम चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि जीटी रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के पास एटीएम को हैंग कर पैसा निकाला जा रहा है। टीम ने सूचना को पुख्ता करके मौके से घेरकर चार लोगों को दबोच लिया।
इनके पास से वैगनआर कार, 13 हजार रुपये व अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड एवं चरस बरामद हुई। पूछताछ में चारों की पहचान मोहम्मद फईम अंसारी उर्फ कश्मीरी पुत्र अशद निवासी मोहल्ला काजीबाड़ा ऊपरकोट, इंशद पुत्र नजीर, छोटे पुत्र नबी खां, नदीम पुत्र ग्यासुदीन निवासी गांव चिट्टा थाना सलेमपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाओं को कबूल किया। साथ ही बताया कि ये एटीएम मशीन को हैंग कर लोगों की मदद करने के बहाने पैसा निकाल लेते थे। गिरोह का एक साथी एटीएम के बाहर वैगनआर गाड़ी में बैठा रहता था। तीन लोग पैसा निकालने के बहाने एटीएम केबिन में चले जाते थे।
जैसे ही कोई व्यक्ति पैसा निकालने एटीएम केबिन में जाता था तो उससे कहते कि हमारा एटीएम काम नहीं कर रहा है, आप पैसे निकाल लीजिए। जैसे ही वह व्यक्ति पैसा निकालने की प्रक्रिया की जाती थी तो आरोपियों में से एक एटीएम के बायीं साइड का बटन दबाकर एटीएम मशीन को हैंग कर देता था और कहने लगते थे कि आप अपना बैलेंस चैक करो।
जैसे ही व्यक्ति द्वारा अपना बैलेंस चैक किया जाता था तो पुन: स्टार्ट वाला बटन दबा दिया जाता था। व्यक्ति को बातों में उलझाकर उसका बैलेंस व पिन की जानकारी कर ली जाती थी।
उनमें से दो लोग एटीएम मशीन खराब कहते हुए केबिन से बाहर आ जाते थे। उस व्यक्ति के बाहर जाने के बाद एटीएम मशीन को हैंग को समाप्त करते और रुपया निकालकर ले जाते थे। एसपी सिटी ने बताया कि चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।