फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जांच में सही मिला सिनेप्लैक्स संचालक का फर्जीवाड़ा

जांच में सही मिला सिनेप्लैक्स संचालक का फर्जीवाड़ा

Fri, 07 Jul 2017 04:55 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
जांच में सही मिला सिनेप्लैक्स संचालक का फर्जीवाड़ा
विज्ञापन


नगर के सनसिटी सिनेप्लैक्स द्वारा दर्शकों से अधिक वसूला जा रहा टैक्स का मामला सही पाया गया। डीएम द्वारा कराई गई जांच में दर्शकों से अधिक टैक्स वसूली का मामला सही पाया गया।

सिनेप्लैक्स संचालक द्वारा कुल टिकट पर जीएसटी वसूला जा रहा था, जोकि नियमविरुद्ध था। डीएम ने एडीएम को सनसिटी सिनेप्लैक्स संचालक के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही टिकटों की दर को भी घटाया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को सभासद पति आनंद चौधरी द्वारा जीएसटी कार्यशाला के दौरान प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी से शिकायत की गई कि सनसिटी सिनेप्लैक्स द्वारा दर्शकों से जीएसटी के नाम पर अधिक टैक्स वसूली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए एडीएम वित्त को निर्देश दिए थे। एडीएम वित्त ने पूरे मामले की जांच की तो मामला सही पाया गया।

जांच रिपोर्ट में बताया गया कि एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद सिनेमा हॉल संचालक द्वारा दर्शकों से अधिक टैक्स वसूला जा रहा है। कर वसूली के संबंध में जीएसटी की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होते ही अग्रिम कार्रवाई पृथक से की जाएगी।

जांच रिपोर्ट में बताया गया कि जिस टिकट का मूल्य पहले टैक्स सहित 150 रुपये था, वह संशोधन के बाद अब टैक्स सहित 130 रुपये कर दिया गया है।


सभासद पति द्वारा की गई शिकायत की जांच कराने पर मामला सही पाया गया है। सिनेप्लैक्स संचालक द्वारा कुल टिकट पर टैक्स वसूला जा रहा था, जोकि नियमानुसार गलत था।


एडीएम वित्त और वाणिज्य कर अफसरों को जुर्माने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही टिकट की दर को भी कम करा दिया गया है। डॉ. रोशन जैकब, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed