{"_id":"5c8d3dc1bdec22143439c3f0","slug":"141552760257-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेंटर खोलते समय गिरी बीम, एक मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेंटर खोलते समय गिरी बीम, एक मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेंटर खोलते समय गिरी बीम, एक मजदूर की मौत
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव ढकनगला में एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर खोलते समय बीम गिर गई। उसके नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डौमला खुर्द निवासी अभिषेक (20) पुत्र हरद्वारी लाल व गांव निवासी उसका साथी जितेंद्र मजदूरी करता है। बताया गया कि अभिषेक व जितेंद्र शुक्रवार को क्षेत्र के गांव ढकनगला में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गए थे जहां वह देर शाम निर्माणाधीन मकान का लेंटर खोल रहे थे। इस दौरान एक बीम गिरने से दोनों मजदूर उसके नीचे दब गए। उन्हें बाहर निकालकर डिबाई सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी जितेंद्र को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।