फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डिवाइडर से टकराकरबरोडवेज बव्स पलटी, 15 यात्री घायल

डिवाइडर से टकराकरबरोडवेज बव्स पलटी, 15 यात्री घायल

Sat, 06 Oct 2018 12:11 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकरबरोडवेज बव्स पलटी, 15 यात्री घायल
डिवाइडर से टकराकर रोडवेज बस पलटी, 15 यात्री घायल
विज्ञापन


खुर्जा। अरनिया क्षेत्र में हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर एक रोडवेज बस पलट गई। हादसे में बस सवार 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें बुलंदशहर रेफर कर दिया गया।

बृहस्पतिवार रात दिल्ली से सवारियां भरकर शिकोहाबाद डिपो की बस चली थी। रात करीब डेढ़ बजे हाइवे पर अरनिया थाना क्षेत्र के गांव दशहरा के पास पहुंचने पर बस अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद सवारियों में चीखपुकार मच गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी आ गई। आनन-फानन में गनेशपुर मैनपुरी निवासी मनीष पुत्र प्रभुदयाल, आसाराम पुत्र प्यारेलाल, कमलेश पत्नी आसाराम, रविया मैनपुरी निवासी बबली पत्नी सुरेश, अलीगढ़ निवासी मुन्नी, सुमन, पवन, सुरेश तथा हाथरस निवासी सुरेंद्रपाल, भोले, उदयवीर समेत करीब 15 लोगों को मुनि स्थित स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल पहुंचाया गया। मनीष, आसाराम, कमलेश और बबली की हालत गंभीर होने पर उन्हें बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हाइवे के तरफ रोड पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन बुलाकर बस को रोड के किनारे करवाया। तब कहीं जाकर वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया। थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed