फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सड़क दुर्घटना में प्राइवेट कंपनी के कर्मी की मौत

सड़क दुर्घटना में प्राइवेट कंपनी के कर्मी की मौत

Tue, 17 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में प्राइवेट कंपनी के कर्मी की मौत
सड़क दुर्घटना में प्राइवेट कंपनी के कर्मी की मौत
विज्ञापन

-एटा निवासी था मृतक, बाइक से लौट रहा था घर
-हाईवे पर बिलसूरी में हुआ हादसा
-परिजनों ने बस चालक के खिलाफ दी तहरीर
सिकंदराबाद। चचेरे भाई के साथ बाइक से घर लौट रहे प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई ने बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव खरसेला थाना जसरथपुर जनपद एटा निवासी अमरीश सिंह पुत्र जगदीशचंद ने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई शिवम पुत्र सुखवीर सिंह नोएडा मेें प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। मंगलवार को वह बाइक से नोएडा से गांव लौट रहे थे। वह बाइक चला रहा था और शिवम उसके पीछे बैठा था। उनके साथ शिवम का बड़ा भाई सुमित दूसरी बाइक पर चल रहा था। बताया कि जब वह हाईवे स्थित गांव बिलसूरी में फ्लाई ओवर के पास पहुंचे तो पीछे से आर रहे रोडवेज चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बताया कि उपचार को अस्पताल ले जाते समय शिवम की रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमरीश ने बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। एसआई बिजेंद्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed