फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   महिला के खाते से 40 हजार निकाले

महिला के खाते से 40 हजार निकाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
महिला के खाते से 40 हजार निकाले
महिला के खाते से निकाले 40 हजार
विज्ञापन

गुलावठी। सैदपुर रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गई एक महिला ने शातिर के झांसे में आकर अपना एटीएम कार्ड उसे दे दिया। शातिर ने बड़ी चालाकी से एटीएम कार्ड बदल कर महिला से यह कहकर वापस भेज दिया कि एटीएम खराब है। जब महिला अपने घर पहुंची तो उसके मोबाइल पर खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मैसेज आ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय जनरल मर्चेन्ट व्यापारी गिरीश कुमार गोयल की पत्नी लक्ष्मी गोयल केनरा बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गई थी। उसका केनरा बैंक में ही खाता है। लक्ष्मी गोयल ने बताया कि उस समय एटीएम में चार-पांच युवक और खड़े थे। उसने कार्ड लगाया तो पैसे नहीं निकले। इस दौरान एक युवक ने उसे सहायता का झांसा देकर एटीएम कार्ड ले लिया। युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा एटीएम कार्ड लौटा दिया तथा कहा कि अब एटीएम खराब है, पैसे नहीं निकलेंगे। जब वह घर आई तो उसके खाते से 40 हजार रुपये निकल चुके थे। उसने बैंक मैनेजर से संपर्क किया तथा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी का पता लगाने की मांग की है। लक्ष्मी ने इस संबंध में पुलिस को भी तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed