{"_id":"5c1fd3e0bdec2256f16bf9db","slug":"131545589728-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में तीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में तीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मुठभेड़ में तीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
औरंगाबाद। औरंगाबाद पुलिस ने रविवार दोपहर हत्या और डकैती के मामले में फरार तीस हजार के इनामी बदमाश चांद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाश पर तीन जनपदों में आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव और एसपी देहात प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार सुबह थाना प्रभारी को सूचना मिली कि एक इनामी बदमाश कहीं बाहर जाने की फिराक में बुलंदशहर-गढ़मुक्तेश्वर हाइवे स्थित खानपुर तिराहे पर खड़ा है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर औरंगाबाद भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर बदमाश की घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस पर फायर कर वहां से भाग गया। पुलिस ने हल्की मुठभेड़ कर 30 हजार के इनामी बदमाश को दबोच कर थाने ले आई और उससे पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में बदमाश ने 8 अप्रैल 2018 की रात औरंगाबाद के गांव मूढ़ीबकापुर निवासी अमर सिंह प्रजापति की खीरा की पालेज पर डंडों से पीट-पीटकर हत्या किये जाने व औरंगाबाद के मोहल्ला गोला कुआं निवासी नानक चंद के मकान में लाखों की डकैती डालने के जुर्म को भी कबूल किया है। इस पर तत्कालीन एसएसपी बुलंदशहर ने 20 हजार का और मुजफ्फरनगर के एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम घोषित किया था। बुलंदशहर, मेरठ और मुजफ्फरनगर में बदमाश के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस और खोखा बरामद किया है।
तीस हजार के गिरफ्तार इनामी बदमाश मेरठ के मोहल्ला महल उर्फ महलका थाना इंचोली निवासी चंदू उर्फ चांद पुत्र गिरधारी सिंह के रूप में हुई है। बदमाश को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-अरविंद कुमार सिंह इंस्पेक्टर औरंगाबाद