फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   स्याना बवाल: पूर्व प्रधान को रिमांड पर लेने की तैयारी में एसआईटी

स्याना बवाल: पूर्व प्रधान को रिमांड पर लेने की तैयारी में एसआईटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
स्याना बवाल: पूर्व प्रधान को रिमांड पर लेने की तैयारी में एसआईटी
स्याना बवाल: पूर्व प्रधान को रिमांड पर लेने की तैयारी में एसआईटी
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना बवाल प्रकरण में एसआईटी अब महाब के पूर्व प्रधान राजकुमार को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। सोमवार को कोर्ट से एसआईटी आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड के आदेश लेकर उससे पूछताछ कर सकती है।

बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर गोवंश कटान के बाद हुए हंगामे ने बवाल का रूप ले लिया था। इसमें तत्कालीन स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह व चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की मौत हो गई थी। पुलिस ने तत्कालीन चौकी इंचार्ज की तहरीर पर 27 नामजद समेत 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मामले में अब तक कुल 39 आरोपी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। बीते दिनों मामले में महाब निवासी नामजद आरोपी पूर्व प्रधान राजकुमार ने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। वहीं, अब एसआईअी ने पूर्व प्रधान को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। एसआईटी ने बीते दिनों आरोपी पूर्व प्रधान की कस्टडी के लिए याचिका न्यायालय में दाखिल की है। माना जा रहा है कि सोमवार को न्यायालय से एसआईटी को आरोपी पूर्व प्रधान की कस्टडी रिमंाड मिल जाएगी। पुलिस मामले में अब तक मृतक इंस्पेक्टर की लाइसेंसी पिस्टल को बरामद नहीं कर सकी है। कस्टडी रिमांड पर पुलिस पूर्व प्रधान के माध्यम से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कोशिश करेगी। सीओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रधान राजकुमार की पीसीआर की मांग न्यायालय से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed