फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो को कुचला, मौत

अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो को कुचला, मौत

Wed, 21 Nov 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो को कुचला, मौत
वाहन ने स्कूटी सवार को कुचला, दो की मौत
विज्ञापन

खुर्जा। हाइवे पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो लोगों को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। वहीं, पहासू रोड पर गन्ने से लदे ट्रैक्टर में कार की भिड़ंत होने से पांच लोग घायल हो गए।

बिहार के जिला नवादा क्षेत्र के गांव गोरापुरा निवासी घनश्याम (45) पुत्र जगदीश प्रसाद और बिहार के ही जनपद शेखपुरा क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी धीरज रविदास (38) पुत्र यमुना रविदास एक दूध प्लांट में नौकरी करते थे। दोनों ही गांव खलसिया में किराए के मकान में रहते थे। मंगलवार रात दोनों ड्यूटी खत्म होने के बाद घर आ रहे थे तभी हाइवे पर गांव खलसिया के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने वहां पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही यहां रह रहे परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर मंगलवार रात में ही पहासू रोड स्थित झमका गांव के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में कार घुस गई। हादसे गाजियाबाद निवासी प्रेमवीर, कविता, रीना, वंश और राजेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां कविता और वंश की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को बुलंदशहर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed