फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंबा कालोनी निवासी विवाहिता के ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव लाली भावसी निवासी पूजा पुत्री दीवान सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 4 दिसंबर 2016 को सुशील पुत्र फूल सिंह निवासी अंबा कालोनी, बुलंदशहर के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रुप में कार व पांच लाख रुपये नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। पीड़िता का कहना है कि उसके मायके वालों ने भी ससुरालीजनों को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन, आरोपी अपनी मांगो पर डटे हुए हैं। आरोप है कि गत 9 जून को आरोपी पति व अन्य ससुरालीजनों ने मांग पूरी न होने पर पीड़िता के साथ जमकर मारपीट करते हुए अभद्रता की। साथ ही उसे घर से निकाल दिया। आरोपी अब पीड़िता को हत्या की धमकी दे रहे हैं। नगर कोतवाल नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति सुशील समेत सास शांति, ससुर फूल सिंह व एक ननद और एक देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed