फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   युवक की हत्या कर चेहरे को जलाया

युवक की हत्या कर चेहरे को जलाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर चेहरे को जलाया
युवक की हत्या कर चेहरे को जलाया
विज्ञापन

औरंगाबाद। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव पालीबेगपुर के पास इस्माइला वाले रजवाहे के अंदर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव की पहचान छिपाने की नीयत से उसके चेहरे को कपड़ों में आग लगाकर जला दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है।

बता दें कि सोमवार शाम करीब चार बजे गांव पाली बेगपुर से होकर गुजर रहे इस्माइला वाले रजवाहे में ग्रामीणों ने एक युवक का अधजला शव देखा। कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक युवक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है। बदमाशों ने पहले उसकी हत्या की है उसके बाद मृतक के कपड़ों को उतारकर उसके मुंह पर रखकर उनमें आग लगा दी। जिससे मृतक का चेहरा इतना जल गया कि उसकी पहचान होना मुश्किल है। पुलिस ने कई गांवों के लोगों को मौके पर बुलाकर मृतक की शिनाख्त कराई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक का अधजला शव रजवाहे से बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस का पहला प्रयास शव की शिनाख्त कराना है। जिससे कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके। शव की पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed