फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   स्याना बवाल: आज नौ घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर रहेगा राजकुमार

स्याना बवाल: आज नौ घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर रहेगा राजकुमार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
स्याना बवाल: आज नौ घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर रहेगा राजकुमार
स्याना बवाल: आज नौ घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर रहेगा राजकुमार
विज्ञापन

- सीजेएम न्यायालय ने एसआईटी की याचिका पर दी मंजूरी
- सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक एसआईटी करेगी पूर्व प्रधान से पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। स्याना बवाल प्रकरण में एसआईटी को सोमवार को महाब गांव के पूर्व प्रधान राजकुमार की नौ घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड कोर्ट से मिल गई है। मंगलवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक एसआईटी की टीम राजकुमार से पूछताछ कर पिस्टल व अन्य सामान बरामद करने की कोशिश करेगी।

बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर गोवंश कटान के बाद हुए हंगामे ने बवाल का रूप ले लिया था। इसमें तत्कालीन स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह व चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की मौत हो गई थी। पुलिस ने तत्कालीन चौकी इंचार्ज की तहरीर पर 27 नामजद समेत 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मामले में अब तक कुल 39 आरोपी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। बीते दिनों महाब निवासी नामजद आरोपी पूर्व प्रधान राजकुमार ने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। वहीं, बीते दिनों एसआईटी ने पूर्व प्रधान को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में याचिका दायर की थी। सीओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि न्यायालय ने आरोपी पूर्व प्रधान राजकुमार की नौ घंटे की कस्टडी रिमांड स्वीकार की है। आदेशानुसार मंगलवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक राजकुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ व बरामदगी की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed