फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   समीना बेगम के डॉक्टर पर लगाए आरोप बेबुनियाद

समीना बेगम के डॉक्टर पर लगाए आरोप बेबुनियाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
समीना बेगम के डॉक्टर पर लगाए आरोप बेबुनियाद
समीना बेगम के डॉक्टर पर लगाए आरोप बेबुनियाद
विज्ञापन

- डीएम के आदेश पर मेडिकल बोर्ड ने की थी जांच पड़ताल
- तीन तलाक मामले में सुप्रीम कोर्ट में मुख्य याचिकाकर्ता हैं डॉ. समीना
- चिकित्सक पर उपचार के दौरान लगाया था छेड़छाड़ का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालने वाली मुख्य याचिकाकर्ता डॉ. समीना बेगम पर हुए कथित तेजाब हमले के बाद समीना की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। समीना ने तेजाब कांड के बाद चिकित्सक पर उपचार के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर मामले की जांच तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने की थी। इसमें आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। अब समीना पर झूठा आरोप लगाने के मामले में कार्रवाई हो सकती है।

14 अक्तूबर 2018 को नगर कोतवाली क्षेत्र में समीना बेगम पत्नी रियाजुद्दीन निवासी सी 792 जसोला डीएवी फ्लैट, पाकेट 11 नई दिल्ली पर तेजाब डालने का मामला सामने आया था। पुलिस जांच में उक्त प्रकरण फर्जी पाया गया था। इसके बाद समीना बेगम खुद ही जिला अस्पताल पहुंचीं। उपचार के लिए चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया था। उपचार के दौरान समीना बेगम ने उपचार कर रहे चिकित्सक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। मामले में तत्कालीन एसएसपी ने डीएम को पत्र लिखकर मेडिकल जांच कराए जाने की बात कही थी। इसके बाद डीएम ने सीएमओ को मेेडिकल बोर्ड का गठन कर जांच के निर्देश दिए थे। तीन सदस्यीय डाक्टरों के पैनल ने अपनी जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी। इसमें डॉ. समीना बेगम द्वारा चिकित्सक पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद पाए गए हैं। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मेडिकल बोर्ड की जांच रिपोर्ट में आरोप निराधार पाए गए हैं। मामले में अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed