{"_id":"5c23d740bdec2257043b7ffe","slug":"11545852736-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित मासूम ने बाल समिति से लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़ित मासूम ने बाल समिति से लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कुकर्म के पीड़ित मासूम और उसके परिवार को फरार नामजद आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे सहमे परिवार के लोग मासूम के साथ बुधवार को विकास भवन स्थित जिला बाल संरक्षण समिति पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई। समिति के सदस्यों ने उसे सुरक्षा दिलवाने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में नवंबर में दो लोगों ने करीब आठ साल के मासूम को घर से उठाकर कहीं ले गए और कुकर्म करने के साथ उसका वीडियो बना लिया। पुलिस ने मासूम की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ धारा 377, 346, 506 के अलावा पाक्सो लगाकर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने 17 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दूसरा मुख्य आरोपी आरिफ अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बुधवार को पीड़ित मासूम अपने परिजनों के साथ जिला बाल संरक्षण समिति के कार्यालय पहुंचा। मासूम ने बताया कि आरोपी आरिफ लगातार उन्हें केस वापस लेने का दबाव बनाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरिफ आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और पुलिस भी उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दूसरी ओर समिति के सदस्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित मासूम की मदद की जाएगी। उसे व उसके परिवार को सुरक्षा दिलवाने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी से मिलकर पूरे मामले से अवगत करवाया जाएगा। मासूम को सीओ खुर्जा के समक्ष पेश किया जा रहा है। यदि सीओ स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एसएसपी से मिलकर उसे न्याय दिलवाया जाएगा।