{"_id":"5c193db0bdec2256de78ec3a","slug":"111545158064-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव जनौरा में चार मकानों से लाखों की चोरी, ग्रामीणों पर झोका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव जनौरा में चार मकानों से लाखों की चोरी, ग्रामीणों पर झोका फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार मकानों के तोड़े ताले, लाखों का माल पार
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव जनौरा में सोमवार रात चोरों ने चार मकानों के ताले तोड़कर नगदी, जेवर समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। खटपट की आवाज सुनकर जागे ग्रामीणों के पीछा करने पर चोर फायरिंग कर भाग निकले। पीड़ितों की शिकायत मिलने पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
गांव जनौरा में सोमवार रात चोरों ने नरेंद्र, ब्रह्म पाल सिंह, छत्तरपाल सिंह और रघु के मकानों के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवर, करीब 40 हजार की नगदी, पीतल के बर्तन, एक मोबाइल और कपड़े समेत लाखों का माल चुरा लिया। इस दौरान एक ग्रामीण ने चोरों को देख लिया और शोर मचा दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर सुन सैकड़ों ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया लेकिन वे फायरिंग कर भाग निकले। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने फोन कर गांव में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए जंगलों में काबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह चारों पीड़ितों ने थाने पहुंचकर चोरी की तहरीर दी। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।