फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में कर्मचारी की मौत

ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में कर्मचारी की मौत

Sat, 24 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में कर्मचारी की मौत
सिकंदराबाद। फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान हुई दुर्घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री मालिक और प्रबंधन पर सेफ्टी मानकों के बिना कार्य कराने और लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक, प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
गुलावठी क्षेत्र के गांव सोहनपुर निवासी फजरूद्दीन पुत्र लाल मोहम्मद ने बताया कि उसका भतीजा आमिर (22) पुत्र यामीन औद्योगिक क्षेत्र स्थित ओरियंट टाइल्स में कर्मचारी था। शनिवार सुबह वह फैक्ट्री में ड्यूटी पर गया था। बताया कि दोपहर करीब एक बजे उसे फोन पर जानकारी मिली की आमिर दुर्घटना में घायल हो गया है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह जिला अस्पताल पहुंचा तो आमिर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। फजरूद्दीन ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से आमिर को सही समय पर अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने फैक्ट्री मालिक और प्रबंधन पर सेफ्टी मानकों को पूर्ण किए बिना ही कर्मचारियों से कार्य कराने का आरोप लगाया। फजरूद्दीन ने आमिर की मौत के लिए फैक्ट्री मालिक, जीएम एसपी शर्मा, एजीएम योगेश, कर्मचारी एसबी शर्मा, असबीर सिंह, ठेकेदार राजीव सक्सेना को जिम्मेदार ठहराया। हादसे की सूचना पर सीओ विक्रम सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

प्रबंधन ने बताया कि मृतक ठेकेदार के आधीन काम करता था। कंपनी का कर्मचारी नहीं था। मृतक के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

सीओ ने मानी फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही
सिकंदराबाद। आमिर की मौत काम करते समय सिर पर भारी पाइप गिरने से हुई है। बताया गया कि जिस समय घटना हुई उस समय आमिर ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। बताया गया कि प्रबंधन की ओर से सुरक्षा मानकों को पूरा किए बिना ही कर्मचारियों से काम कराया जाता है। इस कारण कर्मचारियों की जान हमेशा जोखिम में रहती है। सुरक्षा मानकों में लापरवाही के चलते पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं। सूचना पर जांच करने पहुंचे सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा मानकों के बिना कर्मचारियों से कार्य कराने का मामला गंभीर मामला है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम डा.वेदप्रकाश मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed