{"_id":"5b084eeb4f1c1bb26e8b49aa","slug":"111527271147-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या
सिकंदराबाद। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए मायके के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
गांव नगला शेरपुर थाना अरनिया जनपद बुलंदशहर निवासी अतर सिंह पुत्र दीप सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी सुमन (32वर्ष) की शादी 17 नवंबर 2014 में सिकंदराबाद के गांव मंडावरा निवासी सचिन उर्फ दीवान पुत्र श्रीराम के साथ की थी। बताया कि सचिन शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं था। वह शादी के कुछ दिन बात ही अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। जिसको लेकर वह सुमन को प्रताड़ित करता था । एक माह पूर्व भी उसने उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया था। सचिन व उसके परिवार के लोगों के भविष्य में ऐसा नहीं करने के आश्वासन पर उन्होंने कार्रवाई नहीं की थी। बताया कि शनिवार की रात 11 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली की सुमन को हार्ट अटैक आया है। वह सिकंदराबाद अस्पताल में है। सूचना मिलते ही उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। और रात में ही मंडावरा पहुंचे। बताया कि सुमन के गले पर निशान थे। पति सचिन ने अपने भाई सतवीर, सतपाल, भाभी पूजा के साथ मिलकर सुमन की गला दबाकर हत्या की थी। कोतवाल योगेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर चारो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।