फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   किशोरी का बहला फुसलाकर किया अगवा, रिपोर्ट दर्ज

किशोरी का बहला फुसलाकर किया अगवा, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
किशोरी का बहला फुसलाकर किया अगवा, रिपोर्ट दर्ज
किशोरी का बहला फुसलाकर किया अगवा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


बुलंदशहर। औरंगाबाद थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को दो युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गए। घटना से गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को तीन दिन पूर्व गांव के ही दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। पीड़ित ने अपनी पुत्री को कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे जानकारी दी कि गांव निवासी दोनों युवक उसकी पुत्री को अपने साथ ले गए हैं। पीड़ित ने अपनी पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। थाना पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण गांव में रोष व्याप्त है। थाना पुलिस ने जांच के लिए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है कि जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed