{"_id":"593065cb4f1c1be327bda86a","slug":"1-80-lakh-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजे से तमंचे के बल पर 1.80 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा-भतीजे से तमंचे के बल पर 1.80 लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 02 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर जमीन के बैनामा के लिए बैंक से 1.80 लाख रुपये निकालकर ले जा रहे चाचा-भतीजे से दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने लूट लिया। विरोध करने पर तमंचे की बट से दोनों को घायल कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस पीड़ितों से बदमाशों के हुलिया, बोलचाल के बारे में जानकारी जुटाकर तलाश कर रही है। वीरपाल(60) अपने भतीजे अनिल(40) ने बृहस्पतिवार दोपहर पंजाब नेशनल बैंक अहमदगढ़ से 1.80 लाख रुपये निकाले थे। दोनों ने जमीन का एक हिस्सा खरीदा था।
विज्ञापन
जिसका जल्दी में ही बैनामा कराना था। दोनों रुपये लेकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। दो बाइक पर पांच बदमाश पीछे अहमदगढ़ की ओर से आए और बाइक को रुकवाने की कोशिश की।
विज्ञापन
फतेहगढ़ की पुलिया के निकट बाइक न रुकने पर पीछे बैठे बदमाशों ने तमंचे की बट से वार किए और गोली मारने की धमकी दी। वीरपाल ने बाइक रोकी तो बदमाशों ने नकदी से भरा थैला लूट लिया। विरोध करने पर एक बार फिर तमंचे की बटों से हमला कर चाचा-भतीजे को घायल कर दिया।
बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अनिल ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी शिकारपुर पहुंचाया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीओ शिकारपुर विजय प्रकाश ने बताया कि बदमाशों ने चाचा-भतीजे से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों से पूछताछ कर बदमाशों का हुलिया और बोलचाल के बारे में पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
....