फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1:52 minute video was uploaded to Hyderabad

हैदराबाद से अपलोड हुआ1ः52 मिनट का वीडियो

Sun, 26 Feb 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 26 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
1:52 minute video was uploaded to Hyderabad
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

हैदराबाद से अपलोड किए 1.52 मिनट के वीडियो ने पहासू में बवाल करा दिया। वीडियो वायरल करने वाला पठानटोला निवासी रिहान अली दरअसल हैदराबाद में परिवार के साथ दरी बेचने का काम करता है। इस सिलसिले में वह अक्सर परिजनों के साथ हैदराबाद आता और जाता रहता है।

    हिंदू संगठनों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने पठानटोला निवासी रिहान अली के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।  उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम हैदराबाद रवाना हो गई है।
विज्ञापन


एक समुदाय के खिलाफ वायरल हुए नफरत भरे वीडियो में  रिहान अली ने अपने आप को पहासू के मोहल्ला पठानटोला निवासी बताते हुए हिंदू समुदाय को भद्दी-गंदी गालियां देने के अलावा धर्म पर गलत कंमेट्स किए। यहां तक कि उसने देश के पीएम नरेंद्र मोदी पर भद्दे कंमेट्स भी किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रेहान ने हैदराबाद में ही उसने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।  पुलिस की अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि रिहान अली का परिवार इस समय हैदराबाद में ही है। मामले में पुलिस की तरफ से रिहान पर 153 ए समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। एक टीम रिहान की तलाश में हैदराबाद गई हुई है।

आरोपी को पकड़ने के लिए हैदराबाद रवाना हुई पुलिस
वीडियो वायरल करने वाले रेहान अली को पकड़ने के लिए पुलिस हैदराबाद रवाना हो गई। हांलाकि पुलिस ने रेहान के परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी रेहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


कहीं एआईएमआईएम का हाथ तो नहीं
 वीडियो वायरल कर पहासू का माहौल बिगाड़ने के पीछे के बिगडे़ ऑल इंडिया मजलिस ए इतैहुदुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) का हाथ हो सकता है। हैदराबाद से वायरल वीडियो  को देखकर प्रतीत होता है कि रिहान के अलावा कुछ और लोग भी हैं, जो उसे उकसा रहे हैं।   पता चला है कि पिछले 10 सालों से रिहान के परिवार के सदस्य दरी के कारोबार के सिलसिले में अक्सर हैदराबाद आते-जाते रहते हैं। आशंका है कि इसी दौरान रिहान का एआईएमआईएम से ज़ड़ गया हो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed