{"_id":"57bb451e4f1c1b774cd4f30a","slug":"1-2-million-looted-from-traders-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरंगाबाद के व्यापारियों से दिल्ली में 12 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
औरंगाबाद के व्यापारियों से दिल्ली में 12 लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के शाहदरा थाना क्षेत्र में औरंगाबाद के तीन व्यापारियों से सोमवार शाम 12 लाख रुपये लूट लिए गए। तीनों व्यापारी एक फ्लोर मिल से मक्का का भुगतान लेकर कार द्वारा औरंगाबाद लौट रहे थे। कार में पंक्चर होने की बात कहकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार को रुकवा लिया। इसके बाद हथियारों के बल पर रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
लूट की जानकारी मिलते ही औरंगाबाद के 25-30 व्यापारी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। औरंगाबाद निवासी नवीन गर्ग उर्फ मंटू, संजय गुप्ता और नितिन तीनों अनाज के थोक व्यापारी हैं। तीनों सोमवार शाम दिल्ली की एक फ्लोर मिल से मक्का का भुगतान लेकर कार द्वारा औरंगाबाद लौट रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में शाहदरा के पास यमुनाखेड़ा स्थित विश्वास नगर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने गाड़ी में पंक्चर होने का बहाना बनाकर कार को रुकवा लिया। हथियारों के बल पर आतंकित कर दो थैलों में रखे 12 लाख रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। लूट की जानकारी मिलते ही औरंगाबाद के 25-30 व्यापारी दिल्ली रवाना हो गए हैं। लूट की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।