{"_id":"57e01dd04f1c1ba269a826c1","slug":"1-10-crore-missing-the-vicious","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.10 करोड़ लेकर शातिर गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1.10 करोड़ लेकर शातिर गायब
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 19 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
रुपये हड़पने के मामले में एसएसपी को शिकायत दर्ज कराने पहुंचे लोग।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात की यमुनापुरम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति लोगों के एक करोड़ से अधिक रुपये लेकर परिवार सहित भाग गया। सोमवार को पीड़ित अधिवक्ता अन्य लोगों को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। एसपी सिटी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एडवोकेट संजीव कुमार तोमर ने एसपी सिटी को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में काफी वर्षों से सुग्रीव चौहान अपनी पत्नी ममता चौहान व दो पुत्र रवि चौहान, विपिन चौहान के साथ रहता था। कई वर्षों से जान-पहचान होने के चलते इन चारों ने फायदा बताकर कमेटी के पंजीकृत होने के फर्जी दस्तावेज दिखाकर तीन कमेटी अपने यहां डाल लीं।
विज्ञापन
कमेटी का प्रधान सुग्रीव चौहान था। काफी किश्त जमा होने के बाद 31 मई 2016 को जानकारी मिली कि सुग्रीव चौहान भाग गया है। जब सुग्रीव के बेटे रवि और विपिन से रुपयों की मांग की तो ममता चौहान ने एक सितंबर को इलाहाबाद बैंक का 50 हजार रुपये का एक चेक दिया। खाते में रुपये न होने के चलते चेक बाउंस हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद पांच सितंबर को दोनों भाई परिवार सहित भाग गए। हरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू ने पुलिस को बताया कि तब से ममता चौहान भी लापता है। संजीव कुमार ने बताया कि उसके सुग्रीव पर करीब पांच लाख रुपये हैं।
इसी प्रकार सुग्रीव पर बहादुर सिंह, रतेश गुर्जर, नरेश लोधी, सुमन कुमार, राशी शर्मा, विनेश कुमार, केपी सिंह, किरनपाल, सुंदरपाल, देवेंद्र गर्ग, मंजू गोयल, संजीव कुमार बदलूराम, पुष्पा, विशाल, परवेज, हरीश शर्मा, मंजीत सिंह, जय सिंह, सुमन ठाकुर, मनीष कुमार, ओमवीर और रहीम खां समेत सैकड़ों लोगों ने संयुक्त रूप से पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
इनके करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये आरोपियों पर हैं। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।