{"_id":"663bae0e65075fe0ae07ad42","slug":"cricketer-rinku-singh-worshiped-maa-vichitra-devi-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-103616-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए मां विचित्रा देवी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए मां विचित्रा देवी के दर्शन
विज्ञापन
छतारी के विचित्रा देवी माता के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह। स्रोत- जागरूक पाठक
छतारी। क्षेत्र के चौंढेरा गांव में स्थित प्राचीन मां विचित्रा देवी के मंदिर में क्रिकेटर रिंकू सिंह अपने परिवार संग पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार के साथ माता को चुनरी चढ़ाई और पूजा अर्चना की। इस दौरान क्रिकेटर से मिलने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा रहा। मंदिर के बाहर आने के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह आईपीएल टूर्नामेंट के बीच अपने अलीगढ़ स्थित गांव पहुंचे। इसके बाद बुधवार दोपहर को परिवार के साथ छतारी में स्थित मां विचित्रा देवी के दर्शन किए। जहां पर उन्होंने माता रानी का चुनरी और प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद माता की आरती और पूजा अर्चना की गई। मंदिर पुजारी ने इस दौरान क्रिकेटर को माता के चरणों की चुनरी प्रसाद में दी। करीब 20 मिनट बाद वह अपने गांव के लिए लौट गए। इस दौरान रिंकू सिंह से मिलने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी। क्रिकेटर रिंकू सिंह पहले भी माता रानी के दर्शन करने के लिए आ चुके हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले भी उन्होंने माता रानी के दर्शन किए थे।