फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cows were found dead , jam , rakus

फिर मृत मिलीं गायें, चार घंटे लगाया जाम, हंगामा

Sat, 26 Mar 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जहांगीराबाद
अमर उजाला ब्यूरो, जहांगीराबाद Updated Sat, 26 Mar 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
cows were found dead , jam , rakus
जहांगीराबाद में धरना देते हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
फेंके गए एक्सपायर पशु आहार खाने से शनिवार सुबह तीन और गायें मृत मिलीं। इसका पता चलते ही हिंदू संगठनों में फिर से आक्रोश फूट पड़ा। विहिप जिलाध्यक्ष उपेंद्र राघव, भाजपा नेता प्रताप चौधरी, ओंकार सिंह व वीरपाल शर्मा आदि के नेतृत्व में लोगों ने हंगामा करते हुए नई मंडी के सामने वहीपुर दोराहे को जाने वाले मार्ग पर जाम कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ के आरोपी को हिरासत में लेने की घोषणा की तो करीब चार घंटे बाद लोग सड़क से हटे। मालूम रहे कि शुक्रवार सुबह इसी जगह फेंके गए एक्सपायर पशु आहार खाने से 12 गायों की मौत हो गई थी। इस पर हिंदू संगठनों ने हंगामा कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन


उस वक्त अमित शर्मा की तहरीर पर अज्ञात पशु आहार कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लोगों को शांत करा दिया था।  शनिवार सुबह तीन और गायों के मृत मिलने पर लोगों ने  हंगामा कर दिया। उन्होंने मंडी के सामने चार घंटे तक जाम लगाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए बिना ही मृत गायों को दफना दिया गया। लोगो के आक्रोश को देखते हुऐ आला अधिकारियों के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम ने मंडी परिसर में ही शनिवार को मृत पाई गई डॉक्टरों का पोस्टमार्टम किया।  वहीं एसडीएम और सीओ ने आरोपी को हिरासत में लेने की घोषणा की तो लोगों को गुस्सा शांत हुआ।

आरोपी पशु आहार कारोबारी विजय अग्रवाल को हिरासत मे ले लिया गया है । दूसरी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। -प्रभात कुमार वर्मा,कोतवाल

मंडी समिति सचिव की ओर से मंडी के ठेकेदार को एक नोटिस जारी कर पूरे मंडी स्थल की व्यवस्थित ढंग से सफाई कराने व अन्य बेहोश गायों की देखरेख के लिए डॉक्टरों की टीम तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। -अरुण कुमार यादव, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed