{"_id":"614f645d8ebc3efad87d8872","slug":"cow-shed-sikandrabad-news-gbd226587897","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल बाद भी नहीं बनी गोशाला, सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल बाद भी नहीं बनी गोशाला, सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में घूमते छुट्टा गोवंश।
- फोटो : SIKANDRABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ साल बाद भी नहीं बनी गोशाला, सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु
सिकंदराबाद। डेढ़ साल बाद भी नगर पालिका की स्थायी गोशाला का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। नतीजतन, छुट्टा गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे में एक ओर इन पशुओं के चारे पानी का संकट है, वहीं दूसरी ओर सड़क हादसों की आशंका भी काफी बढ़ गई है।
निराश्रित गोवंशों को आश्रय के लिए पालिका भटपुरा रोड पर अस्थायी गोशाला का संचालन करती है। नगर में छुट्टा गोवंशों की समस्या से निजात के लिए पालिका ने 500 गोवंशों की क्षमता की स्थायी गोशाला निर्माण के लिए 2018 में शासन को प्रस्ताव भेजा था। 2019 में शासन ने गोशाला निर्माण के लिए 1.65 लाख की राशि का बजट मंजूर किया था। प्रस्ताव की मंजूरी के बाद पालिका ने ग्राम तहसील क्षेत्र के कांवरा में गोशाला निर्माण के लिए एक हेक्टेयर भूमि चिन्हित की थी। फरवरी 2020 में टेंडर प्रक्रिया से पालिका ने निर्माण का ठेका छोड़ा था। टेंडर छोड़े जाने के डेढ़ साल बाद भी गोशाला का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
एक गोवंश के लिए प्रतिदिन 100 रुपये का प्रस्ताव किया था पास
शासन की ओर से एक गोवंश के लिए प्रतिदिन निर्धारित 30 रुपये के सापेक्ष पालिका ने बोर्ड बैठक में पालिका की गोशाला में रखे जाने वाले गोवंशों के लिए 100 रुपये प्रतिदिन प्रति गोवंश का प्रस्ताव पास किया था।
विज्ञापन
गोशाला निर्माण के लिए शासन ने 82.8 लाख की पहली किस्त जारी की थी। जारी धनराशि से अधिक का निर्माण कार्य कराया जा चुका है। दूसरी किस्त जारी नहीं होने के कारण निर्माण कार्य रुक गया है। जैसे ही शासन से दूसरी किस्त जारी होगी, निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- विनोद कुमार, ईओ