{"_id":"60a6b2a58ebc3e25fb160a26","slug":"covid-19-bulandshahr-news-gbd219015824","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईआईटी कोविड हॉस्पिटल में बनेगा पीडियाट्रिक वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईआईटी कोविड हॉस्पिटल में बनेगा पीडियाट्रिक वार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बच्चों के लिए बनेगा पीडियाट्रिक वार्ड
बुलंदशहर। वीआईआईटी में बनाए गए कोविड अस्पताल में अब वेंटिलेटर के साथ बच्चों को भर्ती करने के लिए पीडियाट्रिक वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए जिले की कोविड नोडल अधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने अधिकारियों को आदेश दिए। नोएडा की समाजसेवी संस्था ने 10 वेंटिलेटर दान कराए हैं।
वीआईआईटी कॉलेज में जिला प्रशासन द्वारा कोविड एल वन अस्पताल बनाया गया था। यहां पर मरीजों को भर्ती करने के दौरान ऑक्सीजन की आवश्यकता को देखते हुए ऑक्सीजन का प्लांट लगाया गया था। इसके बाद अस्पताल में एल टू में बदल दिया गया। जिसके बाद जिले की नोडल अधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने तीसरे फेज में वैज्ञानिकों की चेतावनी को देखते हुए पीडियाट्रिक वार्ड बनाने के आदेश दिए। साथ ही नोएडा की एगवा वेंटिलेटर्स से वार्ता करते हुए अस्पताल को में 10 वेंटीलेटर और पांच-पांच लीटर क्षमता वाले 20 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराए हैं। जिससे कि कोविड के तीसरे फेज में बच्चों के उपचार में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि उक्त वेंटिलेटर को तुरंत अस्पताल में चालू कराया जाए।