फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cousin grandson had murdered Bharatpal

Bulandshahar News: मोटी रकम लूटने के लिए चचेरे पोते ने की थी भारतपाल की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Cousin grandson had murdered Bharatpal
सिकंदराबाद पुलिस की गिरफ्तार में भारतपाल हत्याकांड के आरोपी। संवाद
बुलंदशहर। महेपा जागीर गांव में तीन फरवरी को हुई भारतपाल सिंह (70) की हत्या उनके ही चचेरे पोते सौरभ ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। बंटवारे सौरभ के परिवार को संपत्ति कम मिलने पर वह भारतपाल से रंजिश रखता था। बदला लेने के लिए उनके घर से मोटी रकम लूटने की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

तीन फरवरी को सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव महेपा जागीर निवासी भारतपाल सिंह का परिवार भतीजे की शादी में दनकौर गया हुआ था। वह घर में अकेले थे। देर रात गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। चार फरवरी की सुबह परिजन घर पहुंचे तो उनका शव चारपाई पर पड़ा था। घर का सामान तितर-बितर था। पुलिस ने शक के आधार पर चार फरवरी की देर रात भरतपाल के चचेरे पोते सौरभ और उसके दो साथियों गांव निवासी शिवम और पवन को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। आरोपी सौरभ ने बताया कि कुछ समय पहले भारतपाल और उसके परिजनों में संपत्ति का बंटवारा हुआ था। जिसमें भारतपाल को अधिक उसके परिजनों को कम संपत्ति मिली थी। इसी बात को लेकर सौरभ उनसे रंजिश मानता था। इसके बाद उसने भारतपाल के घर में लूट की साजिश रची। उसे पता था कि भारतपाल अपनी पगड़ी में ही आलमारी आदि की चाबी रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतपाल के परिजनों के शादी में जाने के बाद तीन फरवरी की देर रात में पवन व शिवम खिड़की की जाली काटकर घर के अंदर घुसे और कुंडी खोल दी। इसके बाद बाहर निगरानी कर रहा सौरभ भी अंदर आ गया। अभियुक्त पवन व शिवम ने भारतपाल को चारपाई पर ही पकड़ लिया। उन्होंने विरोध किया तो रजाई व मफलर से उनका मुंह व गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद उनकी पगड़ी से चाबी निकालकर कमरे का ताला खोलकर वहां रखी रकम और आभूषण लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख 13 हजार रुपये नकद, एक चेन, एक अंगूठी, एक कमरधनी, तीन जोड़ी पाजेब, 30 लच्छे, चार चांदी के सिक्के और एक मफलर बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।

सौरभ को थी घर में करोड़ों रुपये होने की उम्मीद

पूछताछ के दौरान आरोपी सौरभ ने बताया कि उसे उम्मीद थी कि भारतपाल के घर में एक करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं था। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद रकम का बंटवारा भी कर लिया था। आरोपी शिवम का पिता भी हिस्ट्रीशीटर बदमाश था, जिसकी पहले मौत हो चुकी है।



भारतपाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है। चचेरे पोते सौरभ ने ही अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से चोरी किया गया शत प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है। तीनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। - श्लोक कुमार, एसएसपी बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed