फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Couple's condition worsens after eating buckwheat flour puris and dumplings, referred to higher centre

Bulandshahar News: कुट्टू के आटे की पूड़ी-पकौड़ी खाने से बिगड़ी दंपती की हालत, हायर सेंटर रेफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर के मोहल्ला रोगन ग्राम में सोमवार रात कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी और पकौड़ी खाने से पति-पत्नी का हालत बिगड़ गई। उल्टी, कंपकंपी और शरीर में अकड़न की शिकायत पर परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने कुट्टू के आटे के सैंपल लिए।
विज्ञापन

मोहल्ला रोगन ग्राम निवासी पंकज ने बताया कि भाई उमेश व भाभी पिंकी ने व्रत रखे है। सोमवार को बुलंदशहर अड्डा स्थित एक दुकान से वह कुट्टू का आटा लेकर आए और घर पर आकर पूड़ी-पकौड़ी आदि बनवाई। दोनों ने इसे खाया। साथ ही दो बच्चों ने भी सेवन किया।
विज्ञापन

बच्चों की हालत तो अधिक नहीं बिगड़ी, लेकिन भाई-भाभी को घबराहट, उल्टी और तेज कंपकंपी की शिकायत होने लगी। दोनों काे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर बता हायर सेंटर रेफर कर दिया। अब दोनों का इलाज बुलंदशहर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
दो लोगों के कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने से स्वास्थ्य बिगड़ने पर हालचाल जाना। परिजनों द्वारा बताई गई दुकान से कुट्टू के आटे का नमूना लिया है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। - कमलेश कुमार, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed