फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ' Cot would form the hooligans'

‘खाट खड़ी कर देंगे गुंडों की’

Wed, 08 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Wed, 08 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
' Cot would form the hooligans'
डीएवी तिराहा स्थित जीआईसी के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : ब्यूरो

 उन्होंने कांग्रेस-सपा के गठबंधन पर भी जमकर प्रहार किया, हालांकि बसपा और रालोद पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी। नगर के जीआईसी मैदान में करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के निशाने पर कांग्रेस-सपा गठबंधन ही रहा। उन्होंने कहा कि सपा ने जीवनभर जिस कांग्रेस का विरोध किया, अंत में उसी से गठबंधन कर लिया।

विज्ञापन


गठबंधन बेमेल है और वह बैसाखियों पर टिका है। लोग बैसाखियों को नहीं, बल्कि शेर दिल को पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि खाट सभा वाले क्या चुनाव लड़ेंगे? जब खाट सभा से काम नहीं चला तो साइकिल पर बैठ गए। जिस साइकिल पर बैठे, वह पहले ही पंक्चर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों का सबसे बड़ा दर्द कर्ज का दर्द होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर तीन के भीतर फसल ऋण माफ किया जाएगा। छह माह के भीतर गन्ने का पेमेंट मिलेगा। सपा सरकार में हुई भर्तियों की जांच होगी। समूह ग और समूह घ की भर्तियों में साक्षात्कार प्रक्रिया नहीं होगी। एक साल के लिए फसल ऋण शून्य होगा। व्यापारियों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2014 में भारत की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ का श्रेय यूपी की जनता को मिलेगा। यदि यूपी ने 73 सांसद न दिए होते तो पहली बार किसी गैरकांग्रेसी सरकार की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनी होती।

उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर कोई भ्रष्टाचार को लेकर अंगुली नहीं उठा पाया। दुनिया में भारत का सिर ऊंचा किया गया है। सर्जिकल स्ट्राइक से पूरे विश्व में ताकतवर भारत का संदेश गया। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन हमे कोई छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।

गृह मंत्री ने कहा कि हमनें पाकिस्तान की धरती पर जाकर उसे बेनकाब किया। इस मौके पर सांसद डॉ. भोला सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. छत्रपाल सिंह, अशोक प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम, पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा, चेयरपर्सन पिंकी गर्ग, हितेश गर्ग, मुंशीलाल गौतम, वीपी सिंह, हरपाल सिंह, शरद त्रिवेदी, आनंद चौधरी, अजय त्यागी, लक्ष्मीराज सिंह, कृष्णपाल सिंह, दिनेश धन्नू, अनिल सिसोदिया आदि रहे।


 पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बसपा सुप्रीमो पर की आपत्तिजनक टिप्पणियां
 केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के सभा में आने से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. छत्रपाल सिंह ने बसपा सुप्रीमो को चुनाव में हराने की चर्चा करते हुए उन पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की। चुनाव आयोग ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के बयानों की पूरी रिकॉर्डिंग कराई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार ने कहा कि वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। जांच में यदि आपत्तिजनक बयान मिलता है तो विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed