{"_id":"5eb839998ebc3e9048061bd3","slug":"corona-virus-bulandshahr-news-gbd1986553195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ले में सेनेटाइज कराने गए सभासद पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ले में सेनेटाइज कराने गए सभासद पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
मोहल्ले में फॉगिंग कराने गए सभासद पर हमला
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में लाल तालाब के समीप कुछ लोगों ने फॉगिंग कराकर लौटते वार्ड सभासद पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सभासद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके हाथ की हड्डी भी टूट गई। मामले में एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नगर कोतवाली में अधिवक्ता संजय शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसके भाई सुनील शर्मा वार्ड नंबर 25 के सभासद हैं। कोरोना महामारी से बचाव हेतु सभासद सुनील शर्मा द्वारा वार्ड में फॉगिंग कराई जा रही थी। आरोप है कि बीती रात फॉगिंग कराकर लाल तालाब के समीप गुरुद्वारे वाली गली से बाहर निकलने के दौरान आरोपी काके पुत्र महेश एवं एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने हथियार से सभासद सुनील शर्मा पर हमला कर दिया। जिससे सभासद सुनील शर्मा घायल हो गया। हमले में हाथ की हड्डी भी टूट गई। घायल सभासद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।