{"_id":"61b781c25e26af37a36a7736","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd23098501","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण : 20 लाख ने लगवाया पहला टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण : 20 लाख ने लगवाया पहला टीका
विज्ञापन
जिला अस्पताल में टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण : 20 लाख ने लगवाया पहला टीका
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत जनपद में पहला टीका लगने का आंकड़ा 20 लाख के पार हो गया है। हालांकि जिले में 25,90,580 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है।
जिले में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। पांच फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मी, 28 फरवरी तक फ्रंट लाइन वर्कर, एक मार्च से 60 से अधिक उम्र के लोग, एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और एक जून से 18 से अधिक उम्र केे लोगों को टीका लगना शुरू हुआ। चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि शासन से जिले में 25,90,580 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला। इसमें अब तक 20,08,763 लोगों को पहला टीका तो 10,92,788 लोगों को दूसरा टीका लग चुका है।
इनको लगा सबसे पहला डोज
16 जनवरी को शुरू हुए टीकाकरण के दौरान जिला अस्पताल में सर्वप्रथम एनएमए अजय शर्मा, खुर्जा में विपिन विहारी केसरी, डिबाई में सीएचसी अधीक्षक डॉ. हेमंत गिरि और बीबीनगर में महेश कुमार को टीका लगाया गया। इसके बाद अन्य स्थानों और स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना शुरू हुआ। वहीं, नगर के टांडा निवासी 99 वर्षीय महावीर सिंह को अप्रैल माह में टीका लगाया गया।
विज्ञापन
एक नजर टीकाकरण पर
पहला टीका - 20,08,763
दूसरा टीका - 10,92,788
कुल टीका - 31,01,551
पुरुष वर्ग को - 15,96,451
महिला वर्ग को - 15,04,347
अन्य - 753
कोविशील्ड - 28,65,642
कोवाक्सिन - 2,35,909
दोनों टीका लगा होने पर ओमिक्रॉन का कम प्रभाव रहने का दावा
स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को दोनों टीके लगे हैं तो कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का प्रभाव कम रहेगा। यदि कोई व्यक्ति अभी भी टीका लगवाने से या टीके की दूसरा टीका लगवाने से वंचित है तो समय रहते जरूर लगवा लें।
लक्ष्य हासिल करने के लिए किया जा रहा जागरूक
जिले में 20 लाख लोगों को टीका लगाकर जनपद ने एक उपलब्धि हासिल की है। हालांकि आंकड़ा अभी लक्ष्य से दूर है। टीके से वंचित चल रहे लोगों को खोजने के लिए टीमें जुटी हुई हैं। लोगों को जागरूक करते हुए जल्द ही लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाएगा।
- डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ