फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

8,243 लोगों को लगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
8,243 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। टीकाकरण महाअभियान के अगले दिन टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो गई। हालांकि इसका कारण वैक्सीन कम होना बताया जा रहा है। बुधवार को जिले के 81 केंद्रों के 112 बूथ पर 8,243 लोगों को टीका लगा।
एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया कि बुधवार को 112 बूथ पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान 18 से 44, 45 से 60 और 60 से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने में विभागीय कर्मी जुटे रहे।
विज्ञापन

टीकाकरण महाअभियान में ग्रामीण रहे आगे, शहरी पीछे
बुलंदशहर। टीकाकरण महाअभियान के दौरान टीका लगवाने में ग्रामीण जहां आगे रहे वहीं, शहरी लोग काफी पीछे रहे। तीन अगस्त को एक दिन में रिकॉर्ड 57,759 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 50,721 लोग ग्रामीण क्षेत्र के तो महज 7,038 लोग शहरी क्षेत्र के शामिल रहे। वहीं, 54,742 लोगों को पहली डोज लगाई गई, जबकि 3,017 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। जबकि, शासन से 57 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला। लेकिन स्वास्थ्य विभाग 60 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मानकर पूरे दिन टीकाकरण में जुटा रहा। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण महाअभियान के दौरान जिले में युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिले में 57,759 लोगों में सर्वाधिक टीका करवाने वाले युवा वर्ग के लोग शामिल रहे। बताया कि 18 से 44 उम्र के 43,347 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि, 45 से 60 उम्र के 9,968 और 60 से अधिक उम्र के 4,444 लोगों को टीका लगा। इसमें 54,742 लोगों को पहला डोज तो 3,017 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed