{"_id":"60f9b1d48ebc3e6da50f40dd","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd22274487","type":"story","status":"publish","title_hn":"14,211 लोगों को लगा भरोसे का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14,211 लोगों को लगा भरोसे का टीका
विज्ञापन
पुराने महिला अस्पताल में टीका लगवाता युवक।
- फोटो : BULANDSHAHR
14,211 लोगों को लगा भरोसे का टीका
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए जिले में बृहस्पतिवार को 81 केंद्रों के 132 बूथ पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 14,211 लोग केंद्र पर पहुंचे और भरोसे का टीका लगवाया। हालांकि वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण की रफ्तार पहले की अपेक्षा कम होने लगी है।
एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण किया जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन होने पर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का उद्देश्य रहता है। जिससे बूथ पर आने के बाद कोई भी बैरंग न लौटे। साथ ही अब लोग जागरूक भी हो गए है और स्वयं टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवा रहे हैं।
नहीं मिला कोई संक्रमित
कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को शून्य रही। न तो कोई पॉजिटिव मिला और न ही कोई व्यक्ति स्वस्थ हुआ। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 20,182 केस है। इनमें 19,927 लोग स्वस्थ हो चुके है और 241 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष 14 लोगों का होम आइसोलेशन समेत कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है।