फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

45 से अधिक आयु वर्ग के लोग टीकाकरण में अव्वल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
45 से अधिक आयु वर्ग के लोग टीकाकरण में अव्वल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में युवाओं का टीकाकरण शुरू होने के बाद अभियान में तेजी आई है। अब तक जनपद में कुल 384701 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें 3,08,711 को पहला डोज और 75,990 को दूसरा डोज लगाया गया है। जिसमें 45 प्लस आयु वर्ग के लोग अव्वल चल रहे हैं। वहीं, टीकाकण शुरु होने के बाद युवाओं में भी उत्साह है और पिछले सात दिनों में ही 24 केंद्रों पर 9,211 युवाओं ने टीका लगवा लिया है। इससे पूर्व 18 प्लस में कोरोना वारियर्स और फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया गया है।
16 जनवरी से शुरू हुआ था टीकाकरण
जनपद में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। इस दौरान सबसे पहले कोरोना वारियर्स स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया।
18 से 44 आयु वर्ग में 34948 लोगों को टीका लग चुका है।
45 से 59 आयु वर्ग में 172958 लोगों
60 से ऊपर आयु वर्ग में 100729 लोगों को टीका लग चुका है।
डिबाई अव्वल तो गुलावठी फिसड्डी
जिला महिला अस्पताल और खुर्जा जटिया चिकित्सालय में 200-200 लोगों को प्रतिदिन टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। छह दिन में जिला महिला अस्पताल में 1,044 और खुर्जा जटिया चिकित्सालय में 992 को टीका लगाया गया। वहीं, डिबाई में छह दिन के दौरान 484 लोगों को टीका लगाए जाने पर पहले तो गुलावठी में मात्र 458 लोगों को छह दिन में टीका लगाने जाने पर सबसे निचले पायदान पर है।
विज्ञापन

विकास भवन और जिला अस्पताल स्पेशल बूथ में आगे
जिला न्यायालय, विकास भवन, सूचना विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मियों के लिए भी अलग से केंद्र बनाए गए हैं। जिला न्यायालय में 722 लोगों को टीका लगाने पर पहले तो सूचना विभाग में मात्र 380 को टीका लगाए जाने पर चौथे स्थान पर हैं। अभिभावक स्पेशल बूथ में जिला अस्पताल में 452 तो संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद में 422 को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सात दिनों में युवाओं को लगा टीका
केंद्र का नाम कुल टीका
जिला महिला अस्पताल 1,044
खुर्जा पीपीसी 992
डिबाई 484
वैर 474
अनूपशहर 472
नरौरा 469
स्याना 466
गुलावठी 458
जिला महिला अस्पताल 169
शिकारपुर 160
जहांगीराबाद 96
तौली 90
मुनी 90
पहासू 88
लखावटी 84
धरपा 84
सिकंदराबाद 79
ऊंचागांव 79
बीबीनगर 78
दानपुर 66
स्पेशल बूथ
अभिभावक-1 जिला अस्पताल 452
अभिभावक-2 सिकंदराबाद 422
महिला-1 जिला महिला अस्पताल 70
महिला-2 जहांगीराबाद 51
विकास भवन 722
बेसिक शिक्षा विभाग 560
जिला न्यायालय 552
सूचना विभाग 380
नोट यह आंकड़े सात जून तक के हैं।
18 से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने के लिए स्लॉट बुक होना अनिवार्य है। शहरी क्षेत्र के लोग जागरूक होने की वजह से टीकाकरण में आगे चल रहे हैं। देहात क्षेत्र के कम लोग टीका लगवा रहे हैं। देहात क्षेत्रों में टीकाकरण बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed