फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

टीकाकरण में पिछड़ रहीं महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले दस फीसदी रहीं कम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
टीकाकरण में पिछड़ रहीं महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले दस फीसदी रहीं कम
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जनपद में जोरों पर चल रहा है। लेकिन टीका लगवाने में इस बार आधी आबादी पिछड़ती दिख रही है। जनपद में अब तक 1,47,558 पुरुष वर्ग तो 1,20,101 महिला वर्ग को टीका लगा है। इसमें सर्वाधिक 45 से 60 आयु वर्ग के 1,47,813 लोगों ने टीका लगवाया है, जबकि 18 से 44 आयु वर्ग में 28,038 लोगों ने तो 60 से अधिक आयु वर्ग के 91,768 लोगों को टीका लगा है।
पहले चरण के दौरान पहले दिन टीका लगवाने में महिला स्वास्थ्य कर्मी आगे रहीं। लेकिन इसके बाद महिलाओं की टीकाकरण में रुचि कम होती जा रही है। जिले में अब तक 2,67,692 लोगों को पहली डोज लगाई गई। इसमें अब तक 1,47,558 पुरुष वर्ग को टीका लगा चुका हैं, जो कुल टीकाकरण का 55.12 फीसदी है। वहीं, 1,20,101 महिला वर्ग ने टीका लगवाया है, जो 44.86 फीसदी है। वहीं, 33 अन्य वर्ग के लोगों को भी टीका लगाया गया।
विज्ञापन

16 जनवरी से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ। पहले चरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। टीकाकरण शुरू होने के दौरान आम लोग टीका लगवाने के लिए इंतजार करते रहे। लेकिन पांच फरवरी से फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण शुरू होने से उनका इंतजार और बढ़ गया। एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र के सामान्य लोग और 45 से 59 आयु वर्ग के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया। इसके बाद एक अप्रैल से 45 से अधिक उम्र के और एक जून से 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। लेकिन अब तक हुए टीकाकरण के दौरान महिलाएं टीकाकरण से काफी पीछे चल रही हैं। जनपद में अभी तक 3,42,172 लोगों को टीका लग चुका हैं। इसमें 2,67,692 को पहली डोज और 74,480 को दूसरी डोज लग चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण की स्थिति
अब तक लगा कुल डोज - 3,42,172
18-44 आयु वर्ग - 28038
45-60 आयु वर्ग 147813
60 से अधिक 91768
जनपद में सभी वर्ग के लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं की रुचि टीका लगवाने में काफी कम है। टीकाकरण प्रतिशत बढ़ाने के साथ सभी वर्ग के लोगों को टीका लगाने के प्रयास किए जा रहे है।

- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
अभिभावक केंद्र पर बच्चों के प्रमाणपत्र दिखाने पर लगेगी डोज
बुलंदशहर। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि स्लॉट बुक कराने के दौरान संबंधित का मोबाइल नंबर और आधार कार्ड या अन्य प्रमाणपत्र मांगा जाता है। इसके बाद संबंधित को अपने द्वारा चयनित किए गए केंद्र पर जाना होता है। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए आठ और 12 साल से कम बच्चों के माता-पिता के टीका लगवाने को दो केंद्र बनाए गए हैं। अभिभावक स्पेशल केंद्र पर बच्चों का प्रमाणपत्र दिखाने पर ही टीका लगवाने के निर्देश दोनों केंद्र प्रभारी को दिए गए हैं। दोनों केंद्र पर बिना प्रमाणपत्र टीका लगाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड और संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद में अभिभावक स्पेशल केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed