{"_id":"6096dd378ebc3e47eb775858","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd218377785","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगवाने के लिए अब ऑनलाइन करवाना होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगवाने के लिए अब ऑनलाइन करवाना होगा पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीका लगवाने के लिए अब ऑनलाइन करवाना होगा पंजीकरण
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण के लिए अब लोगों को स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। टीकाकरण केंद्र पर अब ऑन स्पॉट पंजीकरण की सुविधा को फिलहाल खत्म कर दिया गया है। 10 मई से 45 या उससे अधिक उम्र वालों को ऑनलाइन पंजीकरण कर आने पर ही टीकाकरण किया जाएगा, बिना पंजीकरण किए पहुंचने पर टीका नहीं लगेगा।
45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को अभी तक केंद्र यानी स्पॉट पर ही पंजीकरण कराने की सुविधा मिल रही थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देख अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के सभी सीएमओ को पत्र भेजकर 10 मई से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज के लिए पंजीकरण ऑनलाइन होगा। वॉक-इन के जरिये ऑन द स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था 10 मई से स्थगित कर दी गई है। हालांकि टीके की दूसरी डोज लगाने की प्रक्त्रिस्या पहले की तरह चलती रहेगी। प्रमुख सचिव ने इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अफसरों का कहना है कि यह व्यवस्था वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए लागू की गई है। अब सभी लोगों को आरोग्य सेतु या पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा, तथा पंजीकरण के अनुसार नियत तिथि पर टीका लगाया जाएगा।
पहचान पत्र न होने पर भी लगेगा टीका
कोरोना से बचाव के लिए पंजीकरण कराते समय आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, एनपीआर कार्ड या पेंशन पेपर में से किसी एक पहचान का होना जरूरी है। लेकिन अगर किसी के पास इनमें से कोई भी पहचान पत्र नहीं है तो भी संबंधित को वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रखा जा सकेगा। इस श्रेणी में साधु-संत, बुजुर्ग, जेल में बंद कैदी, मानसिक अस्पतालों में भर्ती मरीजों को मिलेगी। ऐसे लोगों को ढूंढने का काम जिले की टास्क फोर्स करेगी।
विज्ञापन
पत्र का अनुपालन कराने के लिए सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है। अभी तक टीकाकरण केंद्र पर जाकर सीधे पंजीकरण कराने और टीका लगवाने की सुविधा दी जा रही थी। जो अब बंद कर दी गई है। - डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, एसीएमओ/नोडल अधिकारी।