फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

69 फीसदी हुआ टीकाकरण, 3213 लोगों को लगी वैक्सीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
69 फीसदी हुआ टीकाकरण, 3213 लोगों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना वैक्सीनेशन के पहले चरण के तीसरे राउंड में बृहस्पतिवार को करीब 69 फीसदी से ज्यादा टीकाकरण हुआ। इस दौरान 3200 लोगों को टीका लगाया गया। जनपद के 41 केंद्रों पर हुए कोरोना टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हालांकि, किसी भी केंद्र पर टीका लगने के बाद किसी में साइड इफेक्ट नहीं दिखा। वहीं, शुक्रवार को 22 स्थानों पर बने 37 केंद्रों पर कोरोना योद्धाओं को पहली डोज दी जाएगी।
16 जनवरी को जिले के 400 स्वास्थ्य कर्मियों में से 266 कर्मियों को पहले राउंड में टीकाकरण हुआ था। इसके बाद 22 जनवरी को जिले के 13 स्थानों पर 16 केंद्रों पर 30 टीम द्वारा 2834 के सापेक्ष 2102 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण किया गया। वहीं, तीसरे राउंड में बृहस्पतिवार को जिले के 23 स्थानों पर 4500 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण करने के लिए 41 केंद्र बनाए गए, जहां सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कार्य का डीएम रविंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार, स्वदेशी कोरोना वैक्सीन पूरी तरह प्रभावी है। पहली डोज के बाद दूसरा 28वें दिन लगेगा। सभी केंद्रों पर टीका लगने के बाद लोगों को आधा घंटा रोका गया। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि टीका लगने के बाद किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को कोई परेशानी नहीं हुई है। जिले के 41 केंद्रों पर 4500 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना था, जिसमें 3213 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया है। टीकाकरण के बाद सभी को प्रमाणपत्र दिए जा रहे हैं, जो दूसरी डोज लगवाने के दौरान दिखाना होगा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर हुआ टीकाकरण
जिले के 23 स्थानों पर 41 केंद्र में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, पीपीसी खुर्जा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अनूपशहर, बीबीनगर, दानपुर, डिबाई, गुलावठी, जहांगीराबाद, लखावटी, पहासू, शिकारपुर, स्याना व ऊंचागांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुनी व कसेरकलां आदि को केंद्र बनाया गया। इसके अलावा कैलाश अस्पताल खुर्जा, नगर के लक्ष्मी अस्पताल, अमेयश अस्पताल, राणा अस्पताल, वीआईआईटी कॉलेज और खुर्जा के धरपा स्थित पीएलआरडी को केंद्र बनाया गया। इस दौरान निगरानी के लिए एईएफआई के 30 और 32 नोडल अफसरों द्वारा निगरानी की गई। साथ ही प्रत्येक केंद्र पर एक-एक फिजीशियन और एक-एक एनेस्थीसिया चिकित्सक तैनात रहे। जिला मुख्यालय पर दो-दो फिजीशियन, एनेस्थीसिया और रेडियोलॉजिस्ट की टीम तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर टीकाकरण
कसेरकलां 103
शिकारपुर 160
पहासू 224
मालागढ़ 204
डिबाई 130
जहांगीराबाद 155
बीबीनगर 53
लखावटी 147
ऊंचागांव 193
स्याना 149
दानपुर 169
अनूपशहर 103
धरपा 168
सिकंदराबाद 246
मुनी 164
गुलावठी 191
खुर्जा 134
कुल 3213
कोरोना वैक्सीन की डोज लेने के बाद कोई दिक्कत नहीं हुई। वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी है। लोगों को किसी भ्रम और अफवाह में पड़ने की जरूरत नहीं है।
- डॉ. मनोज चौधरी, पहासू सीएचसी अधीक्षक
वैक्सीन सुरक्षित और विश्वसनीय है। टीका लगने के बाद किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहंी हुई है। लोग किसी के बहकावे में नहीं आए।
- डॉ. एपी सिंह, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद अधीक्षक
कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। यह पूरी तरह सुरक्षित है और इसे लेकर किसी भ्रम में न पड़े।
- मो. तफसील, स्वास्थ्य कर्मी, जिला महिला अस्पताल
वैक्सीन अन्य टीके की तरह है, जैसा अन्य टीके में मामूली बुखार, शरीर में दर्द, थकान होता है, इसमें भी कुछ लोगों को हो सकता है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।

- उमेश कुमार, जिला महिला अस्पताल लिपिक
जिले में 69 फीसदी टीकाकरण का कार्य हुआ है, जो लोग टीका लगवाने से वंचित रह गए हैं उन्हें एक मौका और दिया जाएगा। शुक्रवार को 37 केंद्रों पर 3935 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed