{"_id":"5ff1fff48ebc3e3eb10b622b","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd211354648","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल होगा 600 लोगों पर वैक्सीनेशन का ड्राई रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल होगा 600 लोगों पर वैक्सीनेशन का ड्राई रन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के तीन शहरी और तीन ग्रामीण सरकारी अस्पतालों पर कोरोना वैक्सीनेशन का रिहर्सल (ड्राई रन) पांच जनवरी को आयोजित होगा। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो सेशन में 25-25 लोगों पर वैक्सीनेशन की तैयारियों का पूर्वाभ्यास होगा।
प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रकाश सिंह, प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद एवं स्वास्थ्य सचिव एच झिमोली आदि की मौजूदगी में शनिवार को रिहर्सल (ड्राई रन) की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अस्पताल स्टाफ को दिखाई गई। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में पांच जनवरी को ड्राई रन का आयोजन किया जाएगा। ड्राई रन के लिए शहर का बाबू बनारसी दास चिकित्सालय, खुर्जा जटिया चिकित्सालय, सिकंदराबाद का संयुक्त चिकित्सालय और डिबाई, स्याना व अनूपशहर के सरकारी चिकित्सालयों को ड्राई रन के लिए केंद्र बनाया गया है। सभी केद्रों पर 25-25 लोगों के साथ दो चरणों में रिहर्सल किया जाएगा। इस दौरान वैक्सीन आने से लेकर उसे रखने, नियत स्थान पर पहुंचाने और लाभार्थी को लगने तक का रिहर्सल किया जाएगा। वैक्सीनेशन के दौरान किसी की तबियत बिगड़ने पर क्या करना है, यह भी रिहर्सल में शामिल है। बताया कि ड्राई रन की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी, जिसे देखकर बाद में समीक्षा की जा सके कि प्रक्रिया का समुचित पालन हुआ है या नहीं।
ऐसे होगा ड्राई रन
जिले के 600 लोगों को ड्राई रन के लिए विभाग द्वारा चयनित किया जाएगा। निर्धारित लोगों के फोन पर एक दिन पहले मैसेज जाएगा। वैक्सीनेशन की टीम डमी वैक्सीन की निगरानी और सुरक्षा के बीच बूथ पर लेकर जाएंगे। तीन कक्षों में स्टाफ तैनात रहेगा। पहले कमरे में कर्मचारी के नाम का सूची में मिलान कर पोर्टल पर जांच की जाएगी। दुरुस्त मिलने पर टीकाकरण कक्ष में संबंधित को भेजा जाएगा। यहां स्टाफ उनको खाली सिरिंज से प्रतीकात्मक वैक्सीन लगाएंगे। इसके बाद 30 मिनट के लिए चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए होने वाले रिहर्सल (ड्राई रन) में सिर्फ वैक्सीन का उपयोग नहीं होगा, बाकी पूरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ड्राई रन से वैक्सीनेशन में आसानी होगी और कोई कमी होने पर समय से सुधार कर सकेंगे। - डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ।