फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

कोरोना वैक्सीनेशन : अब पहले चरण में 16,216 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
कोरोना वैक्सीनेशन : अब पहले चरण में 16,216 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में अब पहले चरण में 16,216 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। इससे पहले 12 हजार 893 लोगों को ही टीका लगाने की योजना थी, लेकिन अब शासन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पहले चरण में ही टीका लगवाने का निर्देश दिया है। इसके लिए जिले के 40 केंद्र पर 165 टीमें तैनात की जाएंगी। एक दिन में 5500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वैक्सीनेशन पर निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। एप के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी।
केंद्र सरकार ने सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना की वैक्सीन लगवाने की बात कही थी। इसमें जिले के सभी सरकारी चिकित्सालय और निजी अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को जोड़ा गया और उनका डाटा शासन को भेजा गया। सूची के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने 12 हजार 893 लोगों को पहले टीका लगाने की तैयारी शुरू की। अब शासन ने कोरोना काल में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने वाली आंगनबाड़ी सहायिकाओं को भी वैक्सीन देने का निर्देश दिया है। विभागीय अफसरों के अनुसार जिले में तीन हजार 323 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। अब इन सभी का डाटा भी शासन को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

40 केंद्रों पर तैनात की जाएंगी 165 टीमें
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 40 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 12 हजार 893 का वैक्सीनेशन होना था। अब स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या बढ़ने पर विभाग द्वारा वैक्सीनेशन करने वाली टीमों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। 40 केंद्रों पर अब 165 टीमें तैनात की जाएंगी। साथ ही 20 टीमों को रिजर्व रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में पूरा होगा टीकाकरण
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए विभाग द्वारा दिन और समय भी निर्धारित कर दिया गया है। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार वैक्सीन लगाने के लिए तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और फिर अगला सोमवार तय किया गया है। इन तीन दिनों में अगर कोई कर्मी छूट जाता है तो उनको फिर अगले शुक्रवार को टीका लगाया जाएगा। एक दिन में 5500 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। शिविर नौ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा। टीका लगने के बाद दूसरी खुराक के लिए संबंधित का नाम एप पर भी दर्ज किया जाएगा। टीकाकरण के 28वें दिन संबंधित व्यक्ति के फोन पर मैसेज पहुंच जाएगा।
वैक्सीन के रिएक्शन पर लगेगा इंजेक्शन
प्रत्येक केंद्र पर तीन कमरे होंगे। वैक्सीन के लिए पंजीकृत व्यक्ति का बूथ पर सूची से मिलान होगा, फिर पोर्टल से ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद संबंधित को वैक्सीनेशन कक्ष में भेजा जाएगा। यहां वैक्सीनेशन के बाद सूचना पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को 30 मिनट तक चिकित्सीय निगरानी में रखा जाएगा। वैक्सीन लगने के बाद अगर संबंधित व्यक्ति को रिएक्शन होता है तो उसे एक अन्य इंजेक्शन दिया जाएगा। विशेष कमेटी एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) निगरानी करेगी।
अलग-अलग पॉलिथीन में रखे जाएंगे मेडिकल वेस्ट
स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार वैक्सीन लगाने के लिए चार प्रकार की पॉलिथीन मंगाई जाएगी। काले रंग की पॉलिथीन में सिरिंज का रैपर, लाल रंग में वैक्सीन लगाने के बाद सिरिंज, नीले रंग की पॉलिथीन में रुई और बाकी का हिस्सा नीचे रखा जाएगा। इसके बाद इसे एक विशेष प्रकार के घोल में डाला जाएगा। करीब आधे घंटे तक खुला रखने के बाद बायो मेडिकल वेस्ट में डाल दिया जाएगा। इसके बाद संबंधित एजेंसी इसे नष्ट करेगी।

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। पहले चरण में 16 हजार 216 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। वैक्सीनेशन के लिए 40 केंद्र पर 165 टीमें तैनात की गई हैं। वैक्सीन लगने के बाद संबंधित को कोई समस्या होती है तो उसके लिए एईएफआई टीम गठित की गई है। जल्द ही वैक्सीन आने की संभावना है। - डॉ. भवतोष शंखधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed