फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Corona infected patient used his voteCorona infected patient used his vote

कोरोना संक्रमित मरीज ने किया अपने मत का प्रयोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Corona infected patient used his voteCorona infected patient used his vote
कोरोना संक्रमित मरीज ने किया अपने मत का प्रयोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। उपचुनाव में जहां एक ओर युवाओं का वोट के लिए क्रेेज दिखाई दिया वहीं, कोरोना संक्रमित भी पीछे नहीं रहे। होम आईसोलेटेड एक कोरोना संक्रमित मरीज ने शाम पांच बजे डीएवी कॉलेज स्थित बूथ पर अपने मत का प्रयोग किया। हालांकि उसके साथ चिकित्सको ंकी टीम थी और संक्रमित को पीपीई किट पहनाकर एंबुलेंस में लाया गया था।

चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमितों के लिए अंतिम घंटे में वोट डालने का निर्देश दिया हुआ था। शाम पांच बजे डीएवी कॅालेज स्थित रूम नंबर नौ के बाहर एक एंबुलेंस आकर रुकी। जिसमें कोविड मरीज था जो होम आईसोलेशन में है। उससे पहले बूथ पर मौजूद पोलिंग पार्टी को पीपीई किट, ग्लव्स, मास्क आदि उपलब्ध कराए गए। उसके बाद पीपीई किट पहनकर कोविड मरीज बाहर निकला और अपने मत का प्रयोग किया। एसीएमओ डा. नरेश गोयल ने बताया कि चुनाव आयोग के आदेश हैं कि शाम पांच से छह बजे तक कोविड मरीज वोड डाल सकते है। पेशेंट बालाजी नगर निवासी है और होम आईसोलेशन में है। उसने इच्छा जताई कि वह वोट डालना चाहता है। इसलिए उसे वोट डलवाने के लिए बूथ तक लाया गया है। एंबुलेंस को मरीज के घर पर ही भेजी थी। जहां से उसे पीपीई किट पहनाकर लाया गया और मतदान के बाद वापस उसे घर पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed