{"_id":"60b124be8ebc3eaca16e0cb9","slug":"corona-free-village-bulandshahr-news-gbd2194486198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मुक्त गांव में लोगों की जांच और वैक्सीनेशन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मुक्त गांव में लोगों की जांच और वैक्सीनेशन तेज
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके गांवों में लोगों की जांच के लिए प्रतिदिन शिविर लगाए जा रहे हैं। गांवों को सैनिटाइज करने और लोगों को वैक्सीनेशन के साथ जांच की सुविधा भी दी जा रही है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जल्द ही जिले के सभी गांवों को संक्रमण से मुक्त कर दिया जाए। अभी तक जिले के 660 गांवों को संक्रमण से मुक्त किया जा चुका है। जबकि 286 गांवों में अभी संक्रमण के केस सक्रिय हैं, जहां लगातार जांच आदि की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
गांव - रसूलपुर
ऊंचागांव क्षेत्र के गांव रसूलपुर में युवाओं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वैक्सीनेशन के लिए शिविर लगाया। इस दौरान करीब साढ़े चार हजार की आबादी में से कुल 90 पात्र लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि जल्द से जल्द अन्य लोग भी वैक्सीन लगवा लें। यदि किसी व्यक्ति को कोई बीमारी होती है तो तुरंत इसकी जांच कराते हुए विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार कराएं।
बोलीं ग्राम प्रधान
गांव में लोगों की मांग पर वैक्सीनेशन के लिए शिविर लगवाया गया था। कुल 90 लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी। वैक्सीन को लेकर किसी भी व्यक्ति को कोई संदेह नहीं है। अन्य लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जल्द ही सभी ग्रामीणों को वैक्सीन लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन
- रूबी देवी, ग्राम प्रधान रसूलपुर
गांव - नगला आलमपुर
खानपुर क्षेत्र के करीब तीन हजार की आबादी वाले गांव नगला आलमपुर में सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी कर ली है। गांव में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को समझाया कि संक्रमण गांव से दूर है, लेकिन दोबारा हो सकता है। इससे बचाव के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन गंभीरता से करना होगा।
बोले ग्राम प्रधान
गांव में शिविर लगाकर सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच, थर्मल स्कैनिंग टीम ने पूरी कर ली है। लोगों को मास्क पहनने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से पालन करने के लिए समझाया गया है। गांव में संक्रमण रोकने के लिए लगातार सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
- लक्ष्मण सिंह, ग्राम प्रधान नगला आलमपुर
गांव - पहाड़पुर
गांव में महामारी रोकने के लिए कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। अभी गांव में वैक्सीनेशन शिविर नहीं लगाया गया है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। गांव में किसी भी व्यक्ति को कोविड के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इससे ग्रामीण कुछ राहत में हैं।
बोले ग्राम प्रधान
गांव को समय-समय पर सैनिटाइज करने के साथ लोगों को महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। गांव में वैक्सीनेशन शिविर के लिए अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही शिविर लगाकर वैक्सीनेशन किया जाएगा।
- लवकुश, ग्राम प्रधान, पहाड़पुर
गांव - जलालपुर करीरा
शिकारपुर क्षेत्र के गांव जलालपुर करीरा में लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर लगाया गया। करीब छह हजार की आबादी में से 60 ऐसे लोगों की जांच की गई, जिन्हें कोई परेशानी थी। जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। हालांकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य ठीक होने तक घर में रहने की सलाह दी गई है।
बोले ग्राम प्रधान
गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाते हुए लोगों की जांच कराई गई। कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। लोगों को महामारी से बचाव के लिए बार-बार समझाया जा रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांति का गांव में कोई असर नहीं है।
- दीपक राजौरा, ग्राम प्रधान, जलालपुर करीरा