फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona curfew

सक्रिय मरीज रह गए 620, सोमवार से हट सकता है कोरोना कर्फ्यू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
corona curfew
सक्रिय मरीज रह गए 620, सोमवार से हट सकता है कोरोना कर्फ्यू
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या जिस रफ्तार से घट रही है उसमें सोमवार से कोरोना कर्फ्यू हटने की संभावना है। बृहस्पतिवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 620 रह गई। शनिवार को प्रशासन मीटिंग कर अनलॉक के संबंध में राहत भरा फैसला कर सकता है।
प्रदेश सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना के 600 से कम सक्रिय मरीजों वाले जनपदों में सुबह सात से शाम सात तक बाजार खोलने की अनुमति है। शुक्रवार की शाम तक जिले में सक्रिय मरीज 600 से कम हो सकते हैं। शुक्रवार को सक्रिय केस कम हो भी गए तो शनिवार और रविवार का साप्ताहिक बंदी का नियम लागू हो जाएगा। ऐसे में जनपद अब सोमवार को ही अनलॉक हो सकेगा। हालांकि अनलॉक के दौरान भी कंटेनमेंट जोन में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा।
विज्ञापन

दस दिन से लगातार कम हो रहे सक्रिय केस
दिन एक्टिव
28 मई 1327
29 मई 1303
30 मई 1000
31 मई 881
01 जून 728
02 जून 668
03 जून 620
बाजार खुलें तो मिले राहत
एक माह से बाजार में आवश्यक वस्तुओं को छोड़ अन्य दुकानें बंद चल रही हैं। जिससे जुड़े लोगों को खर्चा चलाने में परेशानी के साथ अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। राहत मिल जाती है तो बंद पड़े कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। - संजय गोयल, व्यापारी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

सतर्कता जरूरी वरना बढ़ेगा संकट
जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले घटने से राहत की उम्मीद नजर आने लगी हैं। लेकिन अनलॉक होने के दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन जारी रखना होगा। अन्यथा संक्रमण बढ़ने पर पुन कोरोना कर्फ्यू का सामना करना पड़ सकता हैं। - अनुराग अग्रवाल, व्यापारी नेता
अब संकट घटने की उम्मीद
जून माह में सहालग शुरू होने वाला हैं। मई माह में बाजार बंद रहने के दौरान कारोबार पर काफी असर पड़ा हैं। बाजार खुलने की उम्मीद से सहालग में कारोबार होने से कुछ घाटा कम हो सकेगा। - आजाद चौधरी, व्यापारी
गाइडलाइन का करेंगे पालन
गत वर्ष कोरोना काल के दौरान काफी समय तक बाजार बंद रहने के दौरान काफी नुकसान हुआ था। जिसकी भरपाई अभी ठीक से हो नहीं पाई कि दोबारा एक माह तक बाजार बंद रहने से नुकसान झेलना पड़ा। केस कम होने पर कोविड गाइडलाइन का पालन कर दुकान का संचालन किया जाएगा। - अनिल गोयल, व्यापारी
तेजी से घट रहे केस
जनपद में अभी सक्रिय केसों की संख्या 620 है। 600 से कम होने पर छूट मिलेगी। लेकिन छूट मिलने के दौरान लोगों को कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा। - डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ

मरीज 600 से कम होने पर लेंगे फैसला
जनपद में संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। शासनादेश के आधार पर मरीज 600 से कम होने पर कोरोना कर्फ्यू खोलने का निर्णय लिया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वह लोग नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें। - रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed