फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

38 लोग मिले संक्रमित, 68 हुए स्वस्थ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
corona
38 लोग मिले संक्रमित, 68 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को 38 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 68 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 202 हो गई है। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि 36 लोगों की आरटीपीसीआर लैब से कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और दो लोग एंटीजन किट से जांच में पॉजिटिव निकले। नए संक्रमित में बुलंदशहर, अरनियां व पहासू में पांच-पांच, अनूपशहर, शिकारपुर व सिकंदराबाद में चार-चार, गुलावठी व खुर्जा में तीन-तीन और बीबीनगर, दानपुर, जहांगीराबाद, स्याना व ऊंचागांव निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

15429 लोगों ने लगवाया टीका
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए पिछले दो दिन से गिरावट आना शुरू हो गई है। इस दौरान जिले के टीकाकरण केंद्रों पर बुधवार को 15429 लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए जो लोग टीके से वंचित हैं या पहला टीका लगवाने के बाद दूसरा टीका लगवाने से वंचित हैं वो टीका लगवा लें। बुधवार को 81 केंद्रों पर 15429 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान 2149 किशोरों को पहला तो 3621 किशोरों को दूसरा टीका लगाया गया। जबकि 18 से अधिक उम्र के 1640 लोगों को पहला और 7783 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। वहीं, 236 लोगों को बूस्टर यानी तीसरा टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed