{"_id":"61f41c353f5e4b546e1c2801","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2333200182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत, चिकित्सक समेत 104 लोग मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की मौत, चिकित्सक समेत 104 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम की मौत, चिकित्सक समेत 104 लोग मिले संक्रमित
बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में जहां गिरावट आने लगी है तो दो दिन से लगातार संक्रमित की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को विभाग द्वारा एक ढाई माह के मासूम की मौत होने की पुष्टि की गई। जबकि, एक चिकित्सक समेत 104 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, 155 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब कुल मौत 248 हो गई है तो सक्रिय मरीजों की संख्या 755 हो गई है।
एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि स्याना निवासी ढाई माह के मासूम की 16 जनवरी को नोएडा में आंत में इंफेक्शन के उपचार के दौरान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मासूम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नोएडा से मासूम के मौत की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। वहीं, शुक्रवार को 81 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के दौरान और 23 लोगों में रैपिड एंटीजन किट से जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें डिबाई में 26, बुलंदशहर में 19, खुर्जा में 15, शिकारपुर व दानपुर में 10-10, ऊंचागांव में सात, लखावटी में छह, सिकंदराबाद में तीन, स्याना, अरनियां व बीबीनगर में दो-दो और गुलावठी व जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।