फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

दो दिन में 2,37,335 घरों का हुआ सर्वे, 155 मिले बुखार पीड़ित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
corona
दो दिन में 2,37,335 घरों का हुआ सर्वे, 155 मिले बुखार पीड़ित
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्वास्थ्य सेवाओं को गांव तक पहुंचाने की मुहिम के तहत विभाग द्वारा पल्स पोलियो की तर्ज पर 24 जनवरी से अभियान चलाया जा रहा है। दो दिन में 1415 टीम द्वारा 2,37,335 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान नियमित टीकाकरण से 2299 गर्भवती और 5697 बच्चे वंचित मिले। तो कोरोना से बचाव की पहली डोज से 60 साल से अधिक उम्र के 5931 बुजुर्ग वंचित पाए गए। वहीं, 155 लोग बुखार, 279 लक्षण युक्त, 130 सर्दी-जुकाम और पांच सांस रोगी मिले। जिन्हें दवा वितरित की गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में वायरल और कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ने पर शासन के निर्देश पर 29 जनवरी तक पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर मरीज और टीकाकरण से वंचित लोगों की तलाश के लिए 24 जनवरी से जिलेभर में अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोविड लक्षण युक्त, बुखार, सर्दी-जुकाम, सांस रोगी से ग्रस्त लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण के दौरान टीका लगवाने से वंचित चल रहे 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के अलावा नियमित टीकाकरण से वंचित चल रहे शून्य से दो वर्ष के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करने के साथ जागरूक किया जा रहा है। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि 29 जनवरी तक चलने वाले अभियान के लिए जिले में 1415 टीमें लगाई गई हैं। प्रत्येक टीम को प्रतिदिन 50 घरों का सर्वे करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed