फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

318 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
corona
318 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 48 घंटे में 318 लोग संक्रमित मिले। वहीं, एक युवक की मौत हो गई। हालांकि 555 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या एक हजार से कम हो गई है।
पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या कभी बढ़ रही है तो कभी घट रही है। लेकिन शहर से लेकर गांव तक कोविड गाइड लाइन का पालन होता नहीं दिख रहा है। विभाग के कई चिकित्सक और कर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में 296 लोग आरटीपीसीआर लैब से और 22 लोग एंटीजन जांच किट से पॉजिटिव आए। साथ ही अरनियां ब्लॉक क्षेत्र निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की मेरठ निजी कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बुलंदशहर में 104, खुर्जा में 46, स्याना में 35, सिकंदराबाद में 21, शिकारपुर में 19, जहांगीराबाद में 16, अरनियां में 15, दानपुर में 13, गुलावठी में 11, लखावटी व ऊंचागांव में 10-10, अनूपशहर व डिबाई में सात-सात, बीबीनगर में दो, पहासू व अगौता क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जनवरी माह में 4969 लोग मिल चुके संक्रमित
जिले में 30 दिसंबर से प्रतिदिन कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि जनवरी माह में दो दिन चार सौ से अधिक तो 10 से अधिक दिन दो सौ से अधिक लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके है। वहीं, लगातार लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत भी हुई है। जनवरी माह के दौरान 4,969 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही 4,121 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed